Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस 2026: बस्तर की लोक-संस्कृति की दिखी छटा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बकावंड रहा अव्वल

 गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार देशभक्ति के साथ-साथ बस्तर की माटी की महक भी खूब बिखरी। शहर के विभिन्न विद्यालयों के बीच हुए इस कड़े और रोमांचक मुकाबले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकावंड ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने बस्तर के पारंपरिक ढेमसा नृत्य पर ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि निर्णायक भी मंत्रमुग्ध हो गए और उन्हें सर्वाधिक 85 अंक प्रदान किए।
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक-2 का दबदबा रहा। विद्यालय की छात्राओं ने गोंड़ी नृत्य के जरिए आदिवासी संस्कृति को जीवंत कर दिया, जिसके लिए उन्हें कुल 70 अंक मिले। लेकिन प्रतियोगिता का सबसे दिलचस्प और सांसें थाम देने वाला क्षण तीसरे स्थान के निर्णय के दौरान आया, जब माता रुकमणी आश्रम, डिमरापाल और महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
अंक तालिका में माता रुकमणी आश्रम के बस्तरिया रीमिक्स और महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के छत्तीसगढ़िया रीमिक्स दोनों ही प्रस्तुतियों को निर्णायकों ने बराबर आंका और दोनों ही टीमों को कुल 65-65 अंक मिले। अंकों में बराबरी होने के कारण तीसरे स्थान के विजेता का फैसला अंततः टॉस  के जरिए किया गया। किस्मत ने माता रुकमणी आश्रम का साथ दिया और टॉस जीतकर उन्होंने तृतीय स्थान अपने नाम कर लिया।
टॉस हारने के कारण बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली ने देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देते हुए 53 अंकों के साथ सांत्वना स्थान प्राप्त किया।

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद ज्ञान प्रोत्साहन योजना से विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पांच विद्यार्थियों को वितरित किए चेक, शैक्षणिक एवं हॉस्टल शुल्क के लिए 3 लाख 23 हजार 140 रुपये की सहायता

      कोरबा, 13 अगस्त 2026/शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक परिस्थितियां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की राह में बाधा न बनें, इसी उद्देश्य से जिला…

    Read more

    मंत्री  लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

      राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा नगरीय क्षेत्र, एकता-अखंडता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश तिरंगा भारत के गौरव, त्याग, बलिदान, एकता व राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक: मंत्री श्री लखन लाल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां