Ro no D15139/23

जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण

जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक  लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षक थाना बसंतपुर  राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में 14 प्लाटून ने भाग लिया। परेड में आम्र्स पलाटून में 40वीं बटालियन आईटीबीपी, 8वी बटालियन सीएएफ, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), जिला पुलिस बल महिला, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला), नगर सेना महिला तथा अनाम्र्स पलाटून में दिग्विजय महाविद्यालय नेवी (नेवल), दिग्विजय महाविद्यालय पुरूष, दिग्विजय महाविद्यालय महिला, कमला देवी महाविद्यालय, स्टेट कूल बालिका, स्टेट स्कूल बालक, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर नेवल, एमएलबी स्काउट-गाइड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने कर्मा नाचे हिलोरी…, नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों ने विकसित भारत है…, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के बच्चों ने जन जागरूकता एवं देश भक्ति…, महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अनेकता में एकता…, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत प्राचीन गौरव… गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिले के 13 विद्यालयों के 390 बच्चों द्वारा आकर्षक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। साथ ही 13 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित आकर्षक झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। नगर पालिक निगम राजनांदगांव, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, जिला पंचायत, उद्यानिकी विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, यातायात पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग ने झांकी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत  किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत  प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष  किरण साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक  सचिन बघेल, पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह,  प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक  रामजी भारती,  खूबचंद पारख,  कोमल सिंह राजपूत,  भरत वर्मा,  रमेश पटेल,  संतोष अग्रवाल,  सौरभ कोठारी,  भावेश बैद, आईजी  बालाजी राव, वनमंडलाधिकारी  आयुष जैन, सीईओ  सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम  एम भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को मिला प्रथम स्थान –
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को प्रथम एवं 40वीं बटालियन आईटीबीपी को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। अनआम्र्स प्लाटून वर्ग में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) ने प्रथम एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (पुरूष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालयके बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम स्थान –
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। समारोह में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम स्थान, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों की प्रस्तुति को द्वितीय स्थान तथा महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
झांकी में दिखी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की खुबसूरत झलक-
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकी में कृषि विभाग को प्रथम स्थान, वन विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान तथा जिला पंचायत की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात