Ro no D15139/23

ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों का आरक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25
राजनांदगांव 15 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत सरंपंच एवं पंच पदों के लिए लॉट निकालकर आरक्षण की कार्रवाई की गई। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों हेतु आरक्षित किया गया। जिले के 408 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग हेतु आरक्षण की कार्रवाई की गई। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल 39 सरपंच पद में से 21 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, शेष 18 पद मुक्त रखा गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुल 102 पदों में से 52 पद महिलाओं एवं 50 पद मुक्त रखा गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 64 पदों में से 33 पद महिलाओं एवं 31 पद मुक्त रखा गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 203 पदों में से 102 पद महिलाओं एवं 101 पद मुक्त रखा गया है। इसी प्रकार जिले के 408 ग्राम पंचायतों के लिए 5 हजार 645 पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग हेतु आरक्षण की कार्रवाई की गई। अनुसूचित जाति वर्ग के कुल 550 पदों में से 372 पद महिला वर्ग एवं 178 पद मुक्त रखा गया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुल 1383 पदों में से 790 महिला वर्ग एवं 593 पद मुक्त रखा गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 1031 पदों में से 590 पद महिला वर्ग एवं 441 पद मुक्त रखा गया है। अनारक्षित वर्ग के कुल 2681 पदों में से 1437 पद महिला वर्ग एवं 1244 पद मुक्त रखा गया है।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?