Ro no D15139/23

ग्रामीण समृद्धि का संकल्प- धमतरी में 3775 बीसी सखियों की सफलता और ‘छत्तीसकला’ ब्राण्ड को मिली नई पहचान

केंद्रीय मंत्री   शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई दिशा देने वाला बुधवार का दिन धमतरी जिले के इतिहास में महत्वपूर्ण बन गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री   शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय, अध्यक्ष छत्यीसगढ़ विधानसभा डॉ रमन सिंह,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’ एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में हजारों ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

ग्रामीण महिला उत्पादों को मिली एकीकृत पहचान – ‘छत्तीसकला’ ब्राण्ड का शुभारंभ

राज्य सरकार एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा शुरु किए गए ‘छत्तीसकला’ ब्राण्ड के माध्यम से ग्रामीण गरीब महिलाओं द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को एक ही मंच पर बाजार उपलब्ध होगा। इस ब्राण्ड के अंतर्गत मिलेट आधारित खाद्य सामग्री, चाय, अचार, स्नैक्स, हस्तनिर्मित ढोकरा शिल्प, बांस एवं लकड़ी उत्पाद, हैंडलूम, अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री जैसे विविध उत्पादों का मानकीकरण, पैकेजिंग और ब्रांडिंग कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसकला ब्राण्ड ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता का वैश्विक पहचान पत्र बनेगा।

बीसी सखियों की सफलता पर आधारित डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन

कार्यक्रम में राज्यभर की 48 बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखियों की उपलब्धियों और प्रेरक कहानियों को संजोने वाली डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया गया। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की 3775 बीसी सखियाँ घर-घर जाकर बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर रही हैं और पिछले चार वर्षों में 3033.48 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेन-देन सुनिश्चित किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो महिलाएँ कभी घरों से बाहर निकलने में संकोच करती थीं, आज वही वित्तीय सेवाओं की स्तंभ बन चुकी हैं और ग्रामीण परिवर्तन की आधारशिला हैं।

 

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!