Ro no D15139/23

जिले में 15 अप्रैल तक किया जा रहा प्रतिबंधात्मक टीकाकरण

एफ.एम.डी. मुक्त भारत अभियान

गौवंशीय-भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा-चपका रोग से बचाने

धमतरी। गौवंशीय-भैंसवंशीय पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचाने के लिए एफ.एम.डी. मुक्त भारत अभियान के तहत आगामी 15 अप्रैल तक प्रतिबंधात्मक टीकाकरण किया जा रहा है। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.एम.एस.बघेल ने जिले के सभी पशु चिकित्सालयों एवं औषधालयों में 60 टीम गठित किया है, जो पशुपालकों के घर, गौठानों, गौशालाओं जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं। साथ ही टीकाकृत पशुओं को टैग नम्बर के आधार पर भारत पशुधन एप में ऑनलाईन इंद्राज किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने 4 माह से ऊपर के सभी पशुओं को खुरहा-चपका (एफ.एम.डी.) का प्रतिबंधात्मक टीकाकरण जरूर कराएं।
उप संचालक ने बताया कि खुरहा-चपका रोग संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जो बीमार पशु से स्वस्थ पशुओं में तेजी से फैलता है। रोग के लक्षण हैं पशु को तेज बुखार, उसके मुंह, मसूड़े और जीभ के ऊपर, ओंठ के अंदर तथा खुरों के बीच में छाले पड़ जाते हैं, ऐसी स्थिति में पशु जुगाली करना बंद कर देता है। इसके साथ ही मुंह से लार गिरना, सुस्त पड़ना, लंगड़ाना, दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन कम हो जाना भी इस बीमारी के लक्षण हैं। डॉ.बघेल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पशु उत्पादों के निर्यात में कमी का एक मुख्य कारण खुरहा-चपका बीमारी भी है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने ग्राम खजरी एवं बोटेपार में निर्माणाधीन नहर लाइनिंग कार्य का किया निरीक्षण

      *- निर्माणाधीन नहर लाईनिंग कार्य गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश* *- डेम क्षमता एवं नहर लाइनिंग की प्रगति का लिया जायजा* *- कलेक्टर ने किसानों…

    Read more

    नशामुक्ति केंद्रों में योग-ध्यान से जागी नई उम्मीद योग और सकारात्मक सोच से नशे के खिलाफ मजबूत संकल्प धमतरी-कुरुद नशामुक्ति केंद्रों में प्रेरक सत्र, हितग्राहियों में नई ऊर्जा

      धमतरी, 25 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, दरबा द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने