Ro no D15139/23

सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश

जशपुरनगर 1 मार्च 25/ जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पत्थलगांव द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि को ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार पैंकरा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नित्यानंद साय छत्तर ने श्रीमती माया साहू (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कुमेकेला), श्री बंधन साय सर्पराज (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला महेशपुर), श्री स्तानिसलास लकड़ा (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला छातासराई) एवं श्री भीनसेंट बेक (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला खरकट्टा) को दिनांक 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्ति पर उनके सेवा निवृत्ति तिथि को ही पेंशन भुगतान आदेश पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का मुंह मीठा कराकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक ग्रेड-2 विवेकानंद मिर्रे, हीरालाल गोपाल, बालक राम कुर्रे, उदय राम राठिया, नित्यानंद बोहिडार सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति तिथि को ही पेंशन भुगतान आदेश प्राप्त करने पर कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत