Ro no D15139/23

ऑपरेशन मुस्कान -बस्तर में गुमशुदा बच्चों की वापसी, राखी के त्यौहार से पहले लौटी घरों में खुशियां

जगदलपुर, 06 अगस्त 2025/ आगामी राखी पर्व से ठीक पहले बस्तर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की बरामदगी ने कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। इस अभियान के तहत पिछले एक माह में लापता हुए बच्चों में से अधिकांश को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे त्यौहार का उत्साह और भी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से खोए हुए बच्चों से परिजनों को फिर से मिलने का अवसर मिला।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने में बस्तर जिले से कुल 2 बालक और 9 बालिकाएं गुमशुदा हुई थीं। ऑपरेशन मुस्कान की सक्रियता के चलते, इनमें से 2 बालक और 7 बालिकाएं सुरक्षित बरामद कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया है कि 5 अन्य बालिकाएं जो पहले से ही लापता थीं, उन्हें भी इस अभियान के दौरान सफलतापूर्वक खोज निकाला गया है।
तेलंगाना के हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के कुडूर, ओडिशा के जैपुर, तमिलनाडु के त्रिपुर और छत्तीसगढ़ के कोरबा से इन बच्चों को बरामद किया गया है, जो यह दर्शाता है कि लापता बच्चों को तलाश करने में बहुत अधिक गंभीरता दिखाई गई है। यह सफलता पुलिस के अंतर-राज्यीय समन्वय और अथक प्रयासों का परिणाम है।
अपने बच्चों को वापस पाकर परिजन बेहद खुश हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। राखी त्यौहार से ठीक पहले इन बच्चों की घर वापसी ने परिवारों की खुशियों को दोगुना कर दिया है, जिससे इस बार का पर्व और भी यादगार बन गया है। ऑपरेशन मुस्कान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एक महत्वपूर्ण अभियान है जिसका उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को ढूंढना और उन्हें उनके परिवारों से मिलाना है।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ