Ro no D15139/23

नाम निर्देशन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 21 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगरीय निकाय हेतु नाम निर्देशन प्राप्त करने हेतु रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्त किया है। इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर पद हेतु न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव कक्ष क्रमांक 2 में संयुक्त कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक पार्षद पद हेतु न्यायालय नजूल अधिकारी कक्ष क्रमांक 31 कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार टण्डन, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक पार्षद पद हेतु कक्ष क्रमांक 51 कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक पार्षद पद हेतु न्यायालय भाड़ा नियंत्रण अधिकारी कक्ष क्रमांक 50 कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, वार्ड क्रमांक 40 से 51 तक पार्षद पद हेतु कार्यालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 राजनांदगांव में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल को नाम निर्देशन प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगढ़ श्री मनोज कुमार मरकाम को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 से 24 तक के पार्षद पद हेतु न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगढ़ श्री मुकेश कुमार ठाकुर द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त किया जाएगा। नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के पार्षद पद हेतु न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में नायब तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगांव में श्री जगदेव प्रसाद खुंटे द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त किया जाएगा। नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत तहसीलदार कुमर्दा एवं रिटर्निंग ऑफिसर छुरिया श्रीमती आंकाक्षा साहू को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के पार्षद पद हेतु न्यायालय तहसीलदार कक्ष तहसील कार्यालय छुरिया में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग  ऑफिसर छुरिया श्री लाल अजय बहादुर द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त किया जाएगा। नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत तहसीलदार लालबहादुर नगर एवं रिटर्निंग ऑफिसर लालबहादुर नगर श्री नीलकंठ जनबंधु को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के पार्षद पद हेतु न्यायालय तहसीलदार कक्ष तहसील कार्यालय लालबहादुर नगर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लालबहादुर नगर श्री वनीश चंद्र दुबे द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…

    Read more

    मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे