Ro no D15139/23

जमीन से सम्बंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व और पुलिस की माह में एक बार जरूर हो संयुक्त बैठक: कलेक्टर हरिस एस

राजस्व के लम्बित प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजी
कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
जगदलपुर । कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जमीन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी माह में एक बार जरूर संयुक्त बैठक करें। इस बैठक के माध्यम से सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण की पहल की जाए। समाज के संवेदनशील मामलों में बदमाश लोगों का चिन्हांकन कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी करें। इसके लिए गांव के कोटवार व जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें और ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करें। कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बैठक लिए।
कलेक्टर ने कहा कि स्लैरी पाइप लाइन विस्तार के मामलों को राजस्व अधिकारी लीड लेकर काम को जल्द करवाएं। चलित थाना का आयोजन संवेदनशील क्षेत्रों में भी करवाएं जिसमें राजस्व अधिकारी की उपस्थिति भी हो। गांव के कोटवार-पटेल का राजस्व अधिकारी माहवार बैठक ले ताकि गांव की स्थिति, समस्या-मांग की जानकारी लगातार मिल सके। सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का भी आयोजन सभी ब्लॉकों में किया जा रहा है इसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाने के भी निर्देश दिए ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिंहा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था हेतु अनुभाग स्तर पर भी जांच करें, दुर्घटनाजन्य स्थलों में सुधार की आवश्यकता का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार जानकारी दें। नो पार्किंग में खडे गाड़ियों का आवश्यक चालानी कार्यवाही करें। रात में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण और डीजे वालों पर आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर कार्यवाही करें। इसके अलावा अन्य देशों के नागरिकों या अप्रवासी लोगों की पहचान करने के लिए संयुक्त कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य सचिव द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध दिए निर्देश की भी चर्चा किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए, राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने में तत्परता दिखाएं। बैठक में राजस्व प्रकरणों के दर्ज, निराकरण एवं लंबित प्रकरणों, ई-कोर्ट के प्रकरणों, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन, नक्शा बटांकन की प्रगति, भू-अर्जन के प्रकरण, स्लरी पाइप लाइन विस्तार के तहत भुगतान के प्रकरण, अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन के प्रकरण, राजस्व न्यायालयवार लंबित प्रकरणों, भू-अभिलेख पर त्रुटि सुधार के मामलें, आर बी सी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और भुगतान की समीक्षा की गई। इसके अलावा शीर्ष बी-121 विविध सामान्य राजस्व प्रकरण, अनाधिकृत रूप से भूमि पर कब्जा करने या रखने वाले व्यक्तियों की बेदखली और उन पर शास्ति की कार्रवाई, अ -74 के मामले, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 170,126,135 के प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का डिजिटाइजेशन एवं अभिलेख दुरुस्ती व्यवस्था की जानकारी, अनुविभागीय व तहसील कार्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति और आवश्यक संसाधनों, असर्वेक्षित गांवों के राजस्व सर्वेक्षण की प्रगति, नक्शा नवीनीकरण की प्रगति, बैंक बंधक के प्रकरण, डिजिटल हस्ताक्षरिकृत खसरों की प्रगति, राजस्व शिविर की क्रियान्वयन एवं आवेदनों पर कार्यवाही की समीक्षा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर 30 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में संकल्प प्रस्तुत करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान,…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के विकास हेतु व्यावहारिक मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया

      *स्पेशल बच्चों के कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा* *28 अप्रैल 2026, रायपुर:* आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने अपने रायपुर स्थित निवास स्पीकर हाउस में…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की