Ro no D15139/23

कुमरदा में किया गया राजस्व शिविर का आयोजन

कलेक्टर ने राजस्व शिविर में आमजनों की सुनी समस्याएं, प्रकरणों का तत्परता एवं संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करने के दिए निर्देश
– शिविर में किसानों को नि:शुल्क किसान किताब का किया गया वितरण
– राजस्व अमला एक ही स्थान पर उपलब्ध होने पर जनसामान्य के राजस्व संबंधी प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण
राजनांदगांव 13 जून 2025। जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण करने तथा उन्हें तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को राजस्व से संबंधित समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े और उनके कार्य तत्काल आसानी से शीघ्र पूरा हो सके। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कुमरदा तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याओं को सुनकर राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमानस के राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलतापूर्वक एवं तत्परता से करें। किसान एवं नागरिकों के नामांकन, सीमांकन, बटवारा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से होना चाहिए और यह शिविर जनसामान्य के लिए परिणाममूलक होना चाहिए।
तहसील स्तरीय राजस्व शिविर में किसानों एवं नागरिकों से 225 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 115 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। जिसमें नामांतरण के 26, बटवांरा के 10, सीमांकन के 30, त्रुटि सुधार 29, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के 4, पट्टा के 12, ऋण पुस्तिका 24, अन्य 90 आवेदन शामिल है। शिविर में किसानों को नि:शुल्क किसान किताब वितरित किया गया। शिविर में राजस्व अमला एक ही स्थान पर उपलब्ध होने पर जनसामान्य के राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण हुआ एवं मामले को समझाना भी आसान हो गया। शिविर में एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, तहसीलदार आकांक्षा साहू, सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त