Ro no D15139/23

तहसील कार्यालय घुमका में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन

–  शिविर में प्राप्त 705 आवेदन में से 252 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण
राजनांदगांव 07 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में तहसील स्तरीय राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तहसील स्तरीय राजस्व शिविरों में अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, डायवर्सन, प्राकृतिक आपदा के मामले, किसान किताब, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर अतिशीघ्र निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तहसील कार्यालय घुमका में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 705 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें नामांतरण के 71, बंटवारा के 32, सीमांकन के 53, त्रुटि सुधार के 67, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के 218, अतिक्रमण के 37, पट्टा के 48, ऋण पुस्तिका के 37 एवं अन्य 148 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 252 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर जांच पश्चात समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। तत्काल आवेदनों का निराकरण होने पर किसानों एवं जनसामान्य  के प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। शिविर में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार घुमका श्री नीलकंठ जनबंधु, नायब तहसीलदार घुमका श्री राम लखन चौहान, राजस्व निरीक्षक श्री रंजीत सिंह, समस्त पटवारी, कोटवार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान