Ro no D15139/23

ग्राम गेंदाटोला में मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत वर्षा जल का संचय एवं संरक्षण के संबंध में प्रशिक्षण शिविर संपन्न

राजनांदगांव 07 जून 2025। छुरिया विकासखंड के ग्राम गेंदाटोला में मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत वर्षा जल का संचय एवं संरक्षण के संबंध में क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और हम सभी को वर्षा जल का सरंक्षण करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से घरों में सोख्ता गढ्डा निर्माण कर वर्षा जल को सरंक्षण करने की अपील की। प्रशिक्षण में वर्षा जल का संचय एवं सरंक्षण के संबंध में  उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के मध्य चर्चा की गई। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मंडावी, सभापति जनपद पंचायत छुरिया श्रीमती हेमीन विष्णु साहू, समाज सेवी श्री मनीष त्रिपाठी, श्री कुमार साय साहू , सरपंच ग्राम पंचायत गैंदाटोला श्रीमती ऊषा कमल गुप्ता, एसडीओ श्री जीपी लारिया, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री मोहित कुमार पडौती सहित अन्य जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं रोजगार सहायक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक मनरेगा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार