Ro no D15139/23

जनता की दहलीज़ पर राजस्व-सेवा: सुहेला में नए तहसील भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिले विकास के उपहार

*गरीब-किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता: राजस्व मंत्री वर्मा*

*सिमगा ब्लॉक को मिला विकास का नया आधार-तालाब सौन्दर्यीकरण व महतारी सदन के लिए 30 लाख की सौगात*

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को सिमगा विकासखंड के सुहेला, रावन और झीपन ग्रामों में करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सुहेला में 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सेवाएँ अब अधिक सुगमता से प्राप्त होंगी।

मंत्री श्री वर्मा ने अपने संबोधन में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीबों-किसानों की समस्याओं और पीड़ा के संवेदनशील समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा कि नवीन भवन से राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण में गति आएगी। साथ ही आमजन जिला मुख्यालय के संपर्क केंद्र का भी उपयोग कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम झीपन में तालाब सौन्दर्यीकरण और महतारी सदन हेतु 15-15 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम रावन में 50 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल से बावा देव तक निर्मित गौरव पथ का लोकार्पण, 10 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल में बाउंड्रीवाल,हायर सेकंडरी स्कूल रावन में 10 लाख रुपए की लागत से क्रांक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया

इसी तरह ग्राम झीपन में प्रार्थना शेड और स्काउट-गाइड भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण का लोकार्पण,कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत पाल, जिला पंचायत सदस्य श्री ईशान वैष्णव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें