Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

जिले में शैक्षणिक सुधार, बेहतर परिणाम की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश
विद्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने हेतु किया निर्देशित
’विद्यार्थियों के विषयवार प्रदर्शन सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश

 
कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में शैक्षिक गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की सुनियोजित एवं प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने विकासखंडवार शैक्षणिक स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन को विषयवार आंकने, कमजोर विषयों की पहचान करने तथा पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों की तुलना के आधार पर सुधारात्मक रणनीति अपनाने के निर्देश दिए व स्पष्ट किया कि केवल परिणाम नहीं, बल्कि सीखने की गुणवत्ता और अवधारणाओं की स्पष्टता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
कलेक्टर  दुदावत ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय स्तर पर विषयवार विश्लेषण कर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके अंतर्गत अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति अभ्यास, मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं नियमित मूल्यांकन जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़े और परीक्षा परिणामों में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित हो सके।
शैक्षणिक अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष जोर दिया, सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में विद्यालयों के भौतिक संसाधनों एवं अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में भवन, कक्षाओं, फर्नीचर, अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले उल्लास मेले की तैयारियों को लेकर भी कलेक्टर ने विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जाएगा, जिससे साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत पिछले वर्ष जिन नव साक्षरजनों ने परीक्षा दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी, उन्हें स्टाल संचालन का दायित्व सौंपा जाएगा। एक स्टाल पर अधिकतम दो नव साक्षर एवं एक स्वयंसेवी शिक्षक (9 वी एवं 11वी के विद्यार्थी) कार्य करेंगे तथा संपूर्ण व्यवस्था का मार्गदर्शन संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा।
उल्लास मेले के सफल संचालन हेतु नोडल प्राचार्य एवं सहायक नोडल संकुल शैक्षिक समन्वयकों की जिम्मेदारी तय की गई है। यह मेला जिले की कुल 412 ग्राम पंचायतों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन की गुणवत्ता, सहभागिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड एवं जिला स्तर पर मॉनिटरिंग समितियों का गठन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी   तामेश्वर उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता विभाग  ज्योति शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां