Ro no D15139/23

प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक संपन्न बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

कोरबा 06 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग की अध्यक्षता एवं जिला शिक्षा अधिकारी  टी.पी. उपाध्याय की उपस्थिति में जिला पंचायत  सभा कक्ष में  शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की गई प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा हेतु प्राचार्यो एवं विषय व्याख्याताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणामों की विस्तृत समीक्षा की गई।  जिला पंचायत सीईओ ने  50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों एवं 40 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले व्याख्याताओं को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। सीईओ ने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे विद्यालय में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें और 15 फरवरी तक छात्रों को सघन अध्ययन हेतु प्रेरित करते हुए परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाएं। उन्होंने  शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में परीक्षा का समय अत्यंत निकट है, इस हेतु छात्रों को ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयारी कराएं और उन्हें अधिक अंक प्राप्त करने की तकनीक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अभ्यास पर विशेष ध्यान दें। साथ ही छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने हेतु प्रोत्साहित करने और शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में जिले के 43 हाई स्कूल एवं 18 हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य तथा 60 व्याख्याता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान

      रायपुर, 19 मार्च 2026/ आज के बदलते दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बस्तर जिले की डॉ. शिबानी रानी सारंगी ऐसी ही…

    Read more

    झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी

      रायपुर, 19 मार्च 2026/युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आज झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट