Ro no D15139/23

जूम एप के जरिए समितियों के नोडल अधिकारियों की समीक्षा

रकबा समर्पण, समिति की निगरानी, सत्यापन, बफर लिमिट और धान के उठाव पर हुई विस्तृत चर्चा
  जिले में 15 नवंबर से जारी धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाने हेतु प्रशासन निरंतर निगरानी एवं समीक्षा कर रहा है। कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार प्रतिदिन समितियों के नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा ली जा रही है, ताकि उपार्जन केंद्रों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए खरीदी कार्य निर्बाध गति से संचालित हो सके।
इसी क्रम में 03 दिसंबर को अपर कलेक्टर एवं धान खरीदी के नोडल अधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जूम एप के माध्यम से सभी समिति नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं रकबा समर्पण, सत्यापन, समिति निगरानी, बफर लिमिट और धान उठाव पर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

रकबा समर्पण और सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश
अपर कलेक्टर श्री टोप्पो ने ऐसे किसानों का रकबा समर्पण तुरंत कराने के निर्देश दिए जिन्होंने अपना संपूर्ण धान विक्रय कर दिया है। साथ ही, दूसरे एवं तीसरे टोकन में धान बेच चुके किसानों का सत्यापन आरआईओ और पटवारियों की सहायता से शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने 100 क्विंटल से अधिक धान बेच चुके किसानों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किए जाने के निर्देश भी दिए।

बफर लिमिट और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था पर विशेष ध्यान
बैठक में नोडल अधिकारी ने सभी उपार्जन केंद्रों की बफर लिमिट की जानकारी ली। जहां बफर लिमिट पार हो चुकी है और अतिरिक्त धान की खरीदी हो चुकी है, वहां धान के सुरक्षित भंडारण हेतु अतिरिक्त स्थल चिन्हांकन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार धान का उठाव कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा, लेकिन तब तक उपार्जन केंद्रों में अतिरिक्त फड़ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीदी कार्य किसी प्रकार प्रभावित न हो।

अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश
अपर कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि धान खरीदी से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से संपादित किया जाए। इस दौरान समिति नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने उपार्जन केंद्रों की समस्याओं से भी अवगत कराया, जिन पर श्री टोप्पो ने तुरंत आवश्यक समाधान प्रदान किए। बैठक में सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा समिति नोडल अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…