Ro no D15139/23

मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा मण्डल सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने ली वर्चुअल बैठक

रायपुर, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 के अंतर्गत चल रहे उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मण्डल की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने की।

बैठक में विभिन्न मूल्यांकन केन्द्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ केन्द्रों में मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या अपेक्षा से कम रही तथा वहां मूल्यांकन कार्य की गति भी धीमी रही। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मण्डल द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सचिव श्रीमती साहू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित शिक्षकों की मूल्यांकन कार्य के लिए समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए ताकि मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मूल्यांकन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसे पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।

मण्डल द्वारा सभी केन्द्राधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे मूल्यांकन की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, जिससे समयबद्ध तरीके से समस्त उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण किया जा सके।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?