Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

जशपुरनगर 04 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की विकास खंडवार समस्त पंचायतों का त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम (समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा तथा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों का निपटान गुरुवार 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 10 जनवरी 2025 तक है। प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 11 जनवरी 2025 है। निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील की जा सकती है। मंगलवार 14 जनवरी 2025 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों के प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।
  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…