Ro no D15139/23

गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति

रायगढ़ में बंद पड़ा बायोगैस संयंत्र हुआ पुनः चालू, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा*

 

रायपुर, 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गोबर गैस संयंत्रों का पुनर्जीवन ग्रामीण भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक बेहद प्रभावी कदम है। यह गांवों को एलपीजी (LPG) पर निर्भरता से मुक्त कर पर्यावरण-अनुकूल स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और कृषि के लिए उत्तम जैविक खाद प्रदान करता है। राज्य में बायोगैस संयंत्रों के पुनर्जीवन और प्रभावी संचालन की यह पहल ग्रामीण विकास, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर गांवों की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 

*बड़े देवगांव स्थित गोबर गैस (बायोगैस) संयंत्र को पुनः क्रियाशील*

 

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायगढ़ जिले के ग्राम बड़े देवगांव (जनपद पंचायत खरसिया) स्थित गोबर गैस (बायोगैस) संयंत्र को पुनः क्रियाशील किया गया है। यह पहल राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, जैविक अपशिष्टों के वैज्ञानिक प्रबंधन और ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है।

 

*बायोगैस से चूल्हा संचालित कर गैस परीक्षण पूरी तरह सफल*

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में संयंत्र का विस्तृत निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रेडा की तकनीकी टीम, जिला पंचायत के अधिकारी तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से संयंत्र की स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य संपन्न किए। इसके बाद संयंत्र को सफलतापूर्वक पुनः चालू कर बायोगैस से चूल्हा संचालित कर गैस आपूर्ति की गुणवत्ता और कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।

 

*घरेलू ईंधन की सुलभ उपलब्धता होगी सुनिश्चित*

 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए बायोगैस संयंत्रों के नियमित रखरखाव, तकनीकी परीक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे ग्रामीण परिवारों को घरेलू ईंधन की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित होगी, एलपीजी पर निर्भरता घटेगी तथा ऊर्जा व्यय में कमी आएगी।

 

*गोबर और जैविक अपशिष्टों से बनेगा बायोगैस*

 

बायोगैस संयंत्र न केवल स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि गोबर और अन्य जैविक अपशिष्टों के प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संयंत्रों से प्राप्त जैविक खाद कृषि उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलता है।

 

*ग्रामीणों को मिलेगी स्वच्छ ईंधन की सुविधा*

 

इस अवसर पर हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को संयंत्र के नियमित संचालन, गोबर की निर्धारित मात्रा में आपूर्ति, पाइपलाइन की समय-समय पर जांच तथा तकनीकी समस्याओं की त्वरित सूचना देने संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने संयंत्र के पुनः शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलेगी, पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी और घरेलू खर्च में बचत होगी।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स