Ro no D15139/23

रजत जयंती वर्ष अंतर्गत 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
  संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी निर्देशानुसार खाद्य विभाग के लिए रजत जयंती वर्ष 2025-26 का 02 जनवरी से लेकर 09 जनवरी 2026 तक की अवधि में उपभोक्ता जागरूकता एवं चावल उत्सव का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू की अध्यक्षता में रजत जयंती के आयोजन के संबंध में खाद्य विभाग, उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग, नाप तौल विभाग, जिला सह. केन्द्रीय बैंक, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम, पेट्रोल पंप संचालक, गैस वितरक संचालक का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में श्री साहू द्वारा शासन की मंशा अनुरूप जिले के प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों में 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालक एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन करने तथा उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ-साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान कार्यप्रणाली की जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराये जाने हेतु उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन करने हेतु सर्व सम्बधित विभागों को निर्देश दिया गया।
बैठक में श्री अजय कुमार यादव, खाद्य अधिकारी द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में रिकार्ड वृद्धि, खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का विस्तार, नवीन उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन, राशनकार्ड अंतर्गत हितग्राहियों की राशन सामग्री की उपब्लधता, पीडीएस प्रणाली के डिजिटल बदलाव एवं वन नेशन वन राशनकार्ड अंतर्गत पोर्टिबिलिटी सुविधा आदि खाद्य विभाग की योजनाओं की विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। इसी प्रकार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, महासमुंद के सदस्य श्री गिरीश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि आम उपभोक्ताओं को अपने उपभोक्ता अधिकार की रक्षा हेतु किसी भी प्रकार की ठगी होनें अथवा शिकायत के संबंध में “ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन” सम्बधित जिले के जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
नापतौल विभाग महासमुंद के अधिकारी श्री सिद्धार्थ दुबे द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं को सही वजन की वस्तुएं प्राप्त हो इस हेतु उपभोक्ताओं को यह अधिकार है कि जो मूल्य देकर सामान खरीद रहा है वह वस्तु सही वजन का उसे प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं इसके लिए उपभोक्ता को यह अधिकार है कि वह किराना दुकान से प्राप्त समान, पेट्रोल पंप से प्राप्त पेट्रोल/डीजल, गैस एजेंसी से प्राप्त गैस सिलेण्डर आदि एवं अन्य संस्थानों से प्राप्त सामग्री के वजन ज्ञात करने हेतु संस्था/दुकान में रखी वेईंग मशीन सील सत्यापित है अथवा नहीं उसकी जानकारी दुकान संचालक से पुछताछ कर सकता है तथा दुकान संचालक को वेईंग मशीन का नापतौल विभाग से सत्यापित प्रमाण पत्र उपभोक्ता द्वारा मांगे जाने पर दिखाना अनिवार्य है, इससे आम उपभोक्ता वेईंग मशीन में गड़बड़ी की संभावना को जान सकता है। यदि उपभोक्ताओं को सही वजन का सामान नहीं मिल रहा है अथवा दुकानदार द्वारा वजन में फ्राड किया जा रहा है तो वह जिला उपभोक्ता आयोग में अथवा राज्य स्तर पर एवं नेशनल स्तर पर नेशनल कन्ज्यूमर हेल्पलाईन टोल-फ्री नंबर 1800-114000 पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग