Ro no D15139/23

नमामि हसदेव सेवा समिति के द्वारा माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर भव्य हसदेव आरती का आयोजन 3 जनवरी को

हसदेव नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए किया जा रहा निरंतर प्रयास
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और इसके सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने और तट के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के तहत, नमामि हसदेव सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। इस बार, पौष पूर्णिमा के अवसर पर 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा पर भव्य हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान   भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ) और विशिष्ट यजमान के रूप में श्री नरेन्द्र कुमार अग्रवाल (महामंत्री, चेम्बर आ$फ कामर्स एंड इंडस्ट्री, कोरबा), श्री विमल कुमार जोशी (अध्यक्ष, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा), श्री मनीष जैन (सचिव, जैन मिलन समिति, कोरबा), और   विद्यानंद पाण्डेय (प्राचार्य, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीतामढ़ी, कोरबा) शामिल होंगे।
विदित रहे कि समिति द्वारा यह आयोजन प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जाता है, ताकि आने वाली पीढिय़ाँ हसदेव नदी और इसके सहायक जल स्रोतों के लाभ का पूरा उपयोग कर सकें। समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और हसदेव नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

  • Related Posts

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी

    एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने…

    Read more

    मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    *कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक श्री त्र्यंबक शर्मा ने मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई