Ro no D15139/23

जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत सभी 114 ग्राम पंचायतों में वीबी-जी-राम-जी अंतर्गत चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस व आवास दिवस का किया गया सफल आयोजन

*ग्रामवासियों को दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी*

राजनांदगांव 08 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत सभी 114 ग्राम पंचायतों में वीबी-जी-राम-जी अंतर्गत चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ साथ आवास दिवस का सफल एवं व्यापक आयोजन किया गया। आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को वीबी-जी-राम-जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण की जानकारी दी जा रही है। योजनाओं से संबंधित जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करवाया गया ताकि ग्रामीण सरलता से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। आवास दिवस के संबंध में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया एवं वीबी-जी-राम-जी अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी के संबंध में हितग्राही वार चर्चा की गई। चावल उत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन तीनों के अलग-अलग महत्व को बताने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम उत्साह और जागरूकता के साथ संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत बोईरडीह जनपद पंचायत व जिला राजनांदगांव के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, जनपद सदस्य श्री साकेत वैष्णव सरपंच श्री महेश यादव, रोजगार सहायक बेबी नेताम, सचिव हेमंत साहू तथा इंजीनियर गोपी चंद के द्वारा चावल उत्सव ,रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन तीनों के अलग-अलग महत्व को बताने के लिए चावल दिवस के लिए चावल से रोजगार दिवस के लिए मिट्टी मुरुम से तथा आवास दिवस के लिए सीमेंट और रेत के मिक्स से लिखकर लोगों को जागरूक किया गया।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात