Ro no D15139/23

रायपुर जिले में रासायनिक खाद का भरपूर भंडारण 62.20% खाद का भंडारण, 51.25% किसानों को हुआ वितरण

रायपुर, 09 जुलाई 2025/ रायपुर जिले में खरीफ 2025 फसल सीजन के लिए रासायनिक खाद का भंडारण तेजी से किया जा रहा है। जिले की सहकारी समितियों को कुल 50,603 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अब तक 31,474 मीट्रिक टन खाद जमा किया जा चुका है। यह कुल लक्ष्य का 62.20% है |

इस भंडारण में 7,062 मीट्रिक टन डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) शामिल है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार समितियों से नियमित रूप से खाद ले रहे हैं। अब तक 25,935 मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 51.25 प्रतिशत है।

जिले में खादों का भंडारण और वितरण किया जा रहा है सुपर फॉस्फेट का भंडारण 2,768 मीट्रिक टन, वितरण 1,921 मीट्रिक टन,
पोटाश का भंडारण – 2,175 मीट्रिक टन एवं वितरण – 1,528 मीट्रिक टन किया गया है, एनपीके का भंडारण- 3,858 मीट्रिक टन, वितरण – 3,384 मीट्रिक टन किया जा चुका है |

जिला प्रशासन समय-समय पर खाद के भंडारण और वितरण की समीक्षा किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके। सहकारिता विभाग के अनुसार, जिले में खाद की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है और किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद और बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल

    *जेल बंदियों सहित 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी बस्तर में उल्लास महापरीक्षा में लिया भाग* रायपुर, 23 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में शिक्षा और ज्ञान की नई अलख…

    Read more

    गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास

    रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति, आध्यात्मिकता और रोमांच का जीवंत अनुभव है। यहां की हरियाली, झरनों की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे