Ro no D15139/23

राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 : पर्यटन के ऑफ बीट डेस्टिनेशन प्रमोट करेंगे बाइकर्स

भोजपुर में 11 जनवरी को होगा समापन
28 बाइकर्स में दो महिला बाइकर भी शामिल
भोपाल । प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाइकिंग इवेन्ट ‘राइडर्स इन द वाइल्ड-2025 का तृतीय संस्करण रविवार को एमपीटी के होटल ‘विंड एंड वेव्स’ से शुरू हुआ। संचालक एमपी टूरिज्म बोर्ड श्री संतोष श्रीवास्तव एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लैग ऑफ कर सुपर बाइक रैली को मध्यप्रदेश भ्रमण के लिए रवाना किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संस्था मोस्टेच के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।
7 दिवसीय यात्रा में, बाइकर्स कब और कहां होंगे
संयुक्त संचालक एमपी टूरिज्म बोर्ड श्री संतोष श्रीवास्तव ने बताया, ‘बाइकर्स भोपाल से राजगढ़, झालाबाड़ के रास्ते से गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट पहुंचेंगे। यहां टेंट सिटी में रुकेंगे और अगले दिन गुना, अशोकनगर मार्ग से चंदेरी पहुंचेंगे। चंदेरी में भी बाइक राइडर्स टेंट सिटी में रुकेंगे और चंदेरी के हेरिटेज और प्राणपुर विलेज विजिट करेंगे। यह शहर फिल्म पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसके बाद बाइकर्स टीकमगढ़ मार्ग से खजुराहो पहुंचेंगे जहां वे एक दिन रुककर हेरिटेज वॉक और बुंदेलखंड की संस्कृति से अवगत होंगे। खजुराहो से पन्ना के रास्ते बाइकर्स सतना, रीवा एवं सीधी मार्ग से एमपीटी के परसिली रिसोर्ट पहुंचेगे, यहां वेयरफुट सेंड ट्रेक, वर्ड वॉचिंग, जंगल वॉक, मिलेट म्युजियम विजिट और होम स्टे में रात्रि विश्राम करेंगे। बाइकर्स परसिली से उमरिया होते हुए जबलपुर (भेड़ाघाट) पहुंचेंगे। जहाँ मार्बल रॉक धुंआधार वॉटर फॉल विजिट, बोटिंग और स्काई डायनिंग करेंगे। इसके बाद भेड़ाघाट से भीमबेटका जाएंगे और 11 जनवरी को भोजपुर टेम्पल पर बाइक रैली का समापन होगा।
28 बाइकर्स ले रहे भाग
राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 में इस वर्ष 28 बाइकर भाग ले रहे हैं, इनमें दो महिला बाइकर भी हैं। राइडर्स मुंबई, हैदराबाद, उदयपुर एवं राजस्थान से हैं। एमपीटीबी ने बाइकर्स रैली के साथ एक एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम भी शामिल की है, जिससे बाइकर्स को किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधित असुविधा न हो।
एमपी को मिला बेस्ट एडवेंचर अवार्ड
बाइक राइडर्स रैली का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। मध्यप्रदेश को कुछ समय पहले ही एडवेंचर टूरिज्म को लेकर बड़ा खिताब मिला है। अरुणाचल प्रदेश के एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ATOAI) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को ‘बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म स्टेट’ के रूप में सम्मानित किया गया था। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बाइक रैली के आयोजन का उद्देश्य वन्य-प्राणी, प्राकृतिक स्थल, कला-संस्कृति धरोहर के व्यापाक प्रचार-प्रसार बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही है सहयोग और मार्गदर्शन देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए खुले हैं प्रदेश के दरवाजे देश के प्रमुख स्टार्टअप…

    Read more

    मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में “युवा विधायक सम्मेलन का शुभारंभ”

    छत्तीसगढ़ से माननीय मंत्री  खुशवंत सिंह, माननीय सदस्य  उत्तरी गणपत जांगड़े,  भावना वोहरा,  चातुरी नंद,  हर्षिता स्वामी बघेल,  कविता प्राण लहरे,  बालेश्वर साहू,  दीपेश साहू,  ओंकार साहू,  संदीप साहू,  विद्यावती…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले