Ro no D15139/23

‘अभी कोई नया सेकेंडरी टैरिफ नहीं, 2-3 हफ्ते बाद सोचेंगे’, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर बोले ट्रंप

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में मुलाकात की. इस मुलाकाल में युद्ध रोकने पर अभी सहमति नहीं बन पाई, लेकिन दोनों नेताओं के बीच बातचीत सार्थक रही. ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें अभी रूसी तेल खरीदने वाले देशों जैसे चीन पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करने की आवश्‍यकता नहीं है, लेकिन उन्‍होंने चेतावनी दी कि वह ‘दो या तीन सप्‍ताह में’ इस मुद्दे पर फिर से विचार कर सकते हैं.
फॉस्‍क न्यूज से बात करते हुए, नए टैरिफ के बारे में ट्रंप ने कहा कि आज जो हुआ, उसके कारण मुझे लगता है कि इसके बारे में ज्‍यादा सोचने की जरूरत नहीं है. अब, मुझे शायद दो या तीन हफ्ते या उसके बाद इसके बारे में सोचना पड़ेगा, लेकिन अभी हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें रूसी तेल खरीदारों के संदर्भ में कहीं.
डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत पर भारी आयात शुल्‍क लगाने के उनके फैसले ने रूस को बैठक की इच्‍छा रखने के लिए प्रेरित किया है. ट्रंप ने कहा, ‘जब मैंने भारत से कहा कि हम आपसे शुल्‍क लेंगे, क्‍योंकि आप रूस के साथ व्‍यापार कर रहे हैं और तेल खरीद रहे हैं, तो इससे रूस पर दबाव पड़ा और तब रूस ने फोन करके मिलने की इच्‍छा जताई.’
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने तर्क दिया कि रूस, भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा कस्‍टमर खोकर फिर से बातचीत की टेबल पर आने को मजबूर हुआ. उन्‍होंने कहा कि भारत दूसरा सबसे बड़ा कस्‍टमर है और चीन के काफी करीब पहुंच रहा था. चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है.
भारत ने नहीं लगाई रूसी तेल खरीदने पर रोक
वहीं भारत ने अपनी तेल खरीदने वाली नीति में बदलाव से साफ इनकार किया. गुरुवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्‍यक्ष AS साहनी ने कहा कि रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं है और आर्थिक आधार पर खरीदारी आगे भी जारी रहेगी. विदेश मंत्रालय ने ट्रंप टैरिफ को अनुचित बताया है और राष्‍ट्र हितों की रक्षा करने का संकल्‍प लिया है.
भारत पर 27 अगस्‍त से 50% टैरिफ
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले सप्‍ताह भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था और 25 फीसदी और इसे बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्‍त लागू होने वाला है. जिससे भारत पर कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो जाएण.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!