Ro no D15139/23

पुतिन से ट्रंप की मुलाकात में भले ही न निकले नतीजे, लेकिन भारत के लिए अच्छे संकेत

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका, रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखने वाले देशों पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने से फिलहाल बच सकता है. ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि यदि ट्रंप ने यह कदम उठाया, तो भारत बुरी तरह प्रभावित हो सकता था.
राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा– “खैर, उन्होंने (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने) भारत जैसा बड़ा तेल ग्राहक खो दिया है, जो लगभग 40 प्रतिशत तेल का आयात करता था. चीन, जैसा कि आप जानते हैं, बहुत अधिक आयात कर रहा है… और अगर मैंने सेकेंडरी टैरिफ लगाया तो यह उनके लिए बेहद विनाशकारी होगा. अगर मुझे यह करना पड़ा, तो मैं करूंगा. लेकिन शायद ऐसा करने की ज़रूरत न पड़े.”
ट्रंप ने यह बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक अहम शिखर बैठक के लिए अलास्का जाते समय ‘एयर फ़ोर्स वन’ में ‘फॉक्स न्यूज़’ को दिया. यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से हुई थी, लेकिन बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने बुधवार को ‘ब्लूमबर्ग’ को दिए साक्षात्कार में कहा था कि यदि शिखर बैठक में ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत सफल नहीं रही, तो रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाए जा सकते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन से हर कोई निराश है. हमें उम्मीद थी कि वह अधिक खुलकर बातचीत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.”
27 अगस्त से लागू होगा 50 प्रतिशत टैरिफ
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले सप्ताह भारत पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने का ऐलान किया था. इसमें रूस से तेल खरीद जारी रखने पर लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. यह दंडात्मक शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी होगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया, “किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा.”

  • Related Posts

    “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      *प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री श्री साय* *जनभागीदारी और नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर मिल रही पहचान…

    Read more

    राजनांदगांव कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    राजनांदगांव 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी