Ro no D15139/23

नेशनल हाइवे-30 पर सड़क हादसा, प्रशासन तत्परता से जुटा — कलेक्टर एवं एसपी ने घायल का जाना हाल, सुरक्षा उपायों पर दिया जोर

उन्होंने पुनः नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय तेज रफ्तार से बचें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें

धमतरी, 14 फरवरी 2026/ नेशनल हाइवे-30 पर धमतरी-खपरी बाईपास में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डिजायर कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों सहित चालक का निधन हो गया।
बताया गया है कि बटालियन के जवान Central Reserve Police Force के जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खपरी बाईपास के समीप यह दुर्घटना हुई। घटना में दो जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक घायल जवान को राजधानी रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।वह खतरे से बाहर है ।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, महापौर श्री रामू रोहरा जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दिवंगत जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में परिवारों के साथ खड़ा है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित रूप से जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाती हैं। जिला परिवहन संघ के साथ समन्वय कर ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित किए गए हैं, जहां सूचना संकेतक, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय तेज रफ्तार से बचें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने पुनः इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए आमजन से सतर्क एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

  • Related Posts

    हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जिले में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….