Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में सड़कों के सुधार कार्य में तेजी – 195 किमी लंबाई में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य प्रगति पर

अम्बिकापुर । सरगुजा जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग अम्बिकापुर द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा सड़कों के मरम्मत एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कुल 30 मार्गों की मरम्मत हेतु 195.00 किलोमीटर लंबाई पर कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए राशि 654.85 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि सभी 30 मार्गों को 6 ग्रुप में विभाजित कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तथा सभी कार्यों के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। अब तक लहपटरा-बेलखरिखा मार्ग, जमगला एप्रोच मार्ग, अमगसी-चैनपुर मार्ग, टपरकेला-धनपुरी मार्ग, जरहाडांड़-मुन्दाराडांड़ मार्ग, तथा मेण्ड्रा-हरिहरपुर-शिवपुर-करजी मार्ग में बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
वर्तमान में अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग, केदमा-बनकेसमा मार्ग, एवं दरिमा-बड़ेदमाली-लखनपुर मार्ग में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तेजी से जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक 53 किलोमीटर लंबाई में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 142 किलोमीटर लंबाई में कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सभी मार्गों पर गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बरसात एवं भारी यातायात के दौरान भी सड़कों की स्थिति बेहतर बनी रहे। कार्यों की नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा, परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा तथा नागरिकों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

    सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत *120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा लाभ* रायपुर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने…

    Read more

    वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने 24 एवं 25 जून को लगेगा शिविर

      धमतरी, 18 जून 2026/सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारत सरकारी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग