Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को जागरूक करने के संबंध में विशेष रूप से जोर दिया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने या बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा आम जन को दुपहियां चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करें। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयीन छात्रों के लाईसेंस भी बनाएं जाए और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी करें। बैठक में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सतत कार्रवाई की जा रही है। विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्रों को यातायात नियमों से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है और उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार