Ro no D15139/23

सिडनी में अपने शतकीय पारी से रोहित पहली बार वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर

खेल डेस्क । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी। रोहित 38 साल 182 दिन की उम्र में वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बनने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बिखेरी चमक
रोहित भारत के अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारतीय जर्सी में वापसी की थी। रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत के लिए आखिरी बार इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेले थे। उन्होंने 223 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित का बल्ला खामोश रहा, लेकिन अगले दो मैचों में वह पुरानी लय में नजर आए थे। रोहित इस दौरान वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए थे।
रोहित ने गिल को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया में अपने दमदार प्रदर्शन से रोहित बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ शीर्ष पर आ गए। यह पहली बार है जब रोहित वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बने हैं। रोहित ने भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा। रोहित के पिछले सप्ताह 745 रेटिंग अंक थे, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 73 रन और तीसरे मैच में नाबाद 121 रनों की पारी खेली। लगातार दो मैच में बड़ी पारी की बदौलत उनके 781 रेटिंग अंक हो गए और वह शीर्ष पर आने में सफल रहे। वहीं, गिल तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान बरकरार हैं। तीसरे मैच में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर भी एक स्थान के सुधार से नौवें स्थान पर आ गए हैं। अक्षर पटेल ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में चार स्थान के सुधार के साथ आठवें, जबकि गेंदबाजों की सूची में छह स्थान के सुधार के साथ 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…