Ro no D15139/23

विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्यपाल पटेल

राज्यपाल से मिले यंग लीडर संवाद कार्यक्रम के लिए चयनित प्रदेश के युवा
राजभवन में आयोजित हुआ सौजन्य भेंट कार्यक्रम
भोपाल । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी युवा विकसित भारत के लिए संकल्पित अमृत पीढ़ी के प्रतिनिधि है। भारत जब 2047 में आज़ादी की 100वीं सालगिरह मनाएगा तो उस समय आज का युवा पीढ़ी ही राजनेता, व्यापारी, अधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी, शिक्षक, साहित्यकार, इंजीनियर आदि के रूप में देश का नेतृत्व करेगी। राज्यपाल श्री पटेल 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित यंग लीडर डायलॉग और युवा उत्सव में शामिल हो रहे प्रदेश के युवाओं को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप सब युवा सौभाग्यशाली है, जिन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विजनरी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। मोदी जी का प्रयास है कि देश की कला संस्कृति की विरासत को संरक्षित करने के साथ ही भविष्य के स्वरूप में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो। उन्होंने देश के युवाओं की असीम क्षमता को विकास की संकल्पना में जोड़ने के लिए यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम का मंच प्रदान किया है। राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ से स्वागत और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वागत उद्बोधन में युवा उत्सव और विकसित भारत यंग लीडर संवाद दिल्ली के लिए प्रदेश के युवाओं के चयन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में युवा श्री अभिषेक सुमन और सुश्री अनुभूति तिवारी ने अपने अनुभव साझा किये। अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, संचालक श्री रवि गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव और युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को नार्वे के प्रतिष्ठित नागरिक और राजकीय सम्मान “ग्रैंड क्रॉस…

    Read more

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के सिद्धांतों से करें संस्कारित: राज्यपाल पटेल

    जूनियर और युवक रेडक्रॉस शाखा की समीक्षा बैठक में हुए शामिल राज्यपाल श्री पटेल ने अपने कारकेड को किया आधा   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने…

    Read more

    NATIONAL

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान