Ro no D15139/23

चिरायु योजना: कक्षा 06वीं की छात्रा रोशनी को मिला नया जीवन

*हृदयाघात संबंधी समस्या पर हुआ निःशुल्क आपरेशन*

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी चिरायु योजना का मुंगेली जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला शाहा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में योजना के तहत चिरायु टीम द्वारा जिले में स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में चिरायु दल बी द्वारा कस्तुरबा गांधी कन्या आवासीय छात्रावास लोरमी में कक्षा 06 में अध्ययनरत रोशनी का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान हृदयाघात समस्या का होना पाया गया, जिसकी जानकारी हॉस्टल अधीक्षिका को दी गई। उसके पश्चात अगले दिन रोशनी के पिता शिवप्रसाद को छात्रावास अधीक्षिका के माध्यम से संपर्क कर ईलाज में होने वाली प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। उनकी सहमति के पश्चात जांच हेतु सत्य साईं हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई।

ऑपरेशन के लिए चिन्हांकित दिवस में रोशनी को भर्ती किया गया और लगभग 01 सप्ताह से अधिक समय से चले उपचार के पश्चात रोशनी स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ गई, इससे उसे नया जीवन मिल गया है। रोशनी के माता-पिता ने शासन-प्रशासन, स्वास्थ विभाग और चिरायु दल का आभार व्यक्त किया। चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार ने बताया कि रोशनी सुदूर वनांचल बैगा क्षेत्र की निवासी हैं, जिनसे संपर्क और सामंजस्य स्थापित करने में लोरमी चिरायु दल बी को कई बार प्रयास करना पड़ा और अंततः सफलता मिली।

इस कार्य में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी एस दाऊ, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र पांडेय, डॉ. अखिलेश बंजारे एवं चिरायु टीम के डॉ आदित्य पाण्डेय (आयुष चिकित्सा अधिकारी), डॉ ज्योत्सना बिंझवार (आयुष चिकित्सा अधिकारी), सरला जायसवाल (फार्मासिस्ट), चंद्रकांती कश्यप (ए.एन.एम.) का सहयोग रहा।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत