Ro no D15139/23

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के लिए 297.70 लाख रुपये मंजूर

*मुख्यमंत्री श्री साय का मंत्री श्री कश्यप ने जताया आभार*

रायपुर, 26 नवम्बर 2025/ वित्तीय वर्ष 2025-26 में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 297.70 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री सचिवालय (प्राधिकरण प्रकोष्ठ) द्वारा स्वीकृत की गई है। यह राशि प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत मांग संख्या-41 के अंतर्गत स्वीकृत करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता व संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप की अनुशंसा पर प्रदान की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का मंत्री श्री कश्यप ने आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृत राशि बस्तर क्षेत्र में जनजातियों के कल्याण तथा आवश्यक अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी। इन कार्यों में मुख्य रूप से पुल/पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन एवं आवश्यक संरचनाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से जुड़े कार्य और जनजातीय समुदायों के उपयोग की अधोसंरचना संबंधी कार्य शामिल हैं। राशि की स्वीकृति के बाद कलेक्टर, जिला बस्तर/कोण्डागांव/ नारायणपुर को निर्धारित शर्तों के अनुसार पुनर्विनियोग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी कार्य संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा वित्तीय सीमा का पालन करते हुए पूर्ण किए जाएंगे।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कार्य स्वीकृत स्थल पर ही किए जाएं। साथ ही साथ वनभूमि, राजस्व भूमि या निजी भूमि पर कार्य करने से पूर्व आवश्यक अनुमति सुनिश्चित की जाए और व्यय की स्थिति की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए।मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग केवल स्वीकृत मदों के लिए ही किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले