Ro no D15139/23

वैष्णो देवी यात्रा के नियम बदले, आज ही नोट कर लें सबकुछ

 वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम लागू होने वाले हैं. RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे में चढ़ाई शुरू करनी होगी और दर्शन के बाद 24 घंटे में वापसी अनिवार्य होगा. जानें पूरी जानकारी.

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटड़ा पहुंचते हैं. इस साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को रोकना नहीं, बल्कि उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाना है.

नया नियम और समय की पाबंदी

अब RFID यात्रा कार्ड मिलने के बाद श्रद्धालुओं को 10 घंटे के अंदर यात्रा शुरू करनी होगी. दर्शन करने के बाद 24 घंटे के भीतर कटड़ा बेस कैंप लौटना भी जरूरी होगा. यह नियम सभी श्रद्धालुओं पर लागू होगा, चाहे वे पैदल यात्रा करें या हेलिकॉप्टर/बैटरी कार जैसी सुविधा का उपयोग करें.

पुराने नियम और समस्या

पहले RFID कार्ड मिलने के बाद यात्रा शुरू करने और लौटने की कोई समय सीमा नहीं थी. इसके कारण ट्रैक पर भीड़ बढ़ जाती थी और सुरक्षा या आपात स्थिति में मदद पहुंचाना मुश्किल हो जाता था. न्यू ईयर के आसपास यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती थी.

नए नियम के फायदे

  • ट्रैक पर भीड़ और जाम कम होगा.
  • खराब मौसम या तबीयत बिगड़ने पर मदद जल्दी पहुंच सकेगी.
  • ठंड में लंबा इंतजार करने से होने वाली परेशानी कम होगी.
  • महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी.

सामान्य यात्रा का समय

  • कटड़ा से भवन तक 13 किलोमीटर की दूरी है.
  • पैदल यात्रा में ऊपर चढ़ने और नीचे आने में 6-8 घंटे लगते हैं.
  • दर्शन के लिए लाइन में 2-6 घंटे और लग सकते हैं.
  • आमतौर पर यात्रा 24-36 घंटे, न्यू ईयर में भीड़ के दौरान 48 घंटे तक भी हो सकती है.

रजिस्ट्रेशन सेंटर की समय सीमा बढ़ी

श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कटरा रेलवे स्टेशन पर बने रजिस्ट्रेशन सेंटर की समय सीमा बढ़ा दी है. अब यह सेंटर रात 12 बजे तक खुला रहेगा, ताकि देर रात पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी आरामदायक रजिस्ट्रेशन और कम इंतजार की सुविधा मिल सके.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!