Ro no D15139/23

आयुर्वेद दिवस उपलक्ष्य में रन फॉर आयुर्वेदा दौड़ का हुआ आयोजन, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2025/ 10वें आयुर्वेद दिवस उपलक्ष्य में मंगलवार को अम्बिकापुर शहर में रन फॉर आयुर्वेदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह दौड़ गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर घड़ी चौक होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। रन फ़ॉर आयुर्वेद दौड़ में जिला आयुष अधिकारी डॉ शशिबाला जायसवाल सहित आयुर्वेद अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इम्युनिटी बूस्टर (काढा) का वितरण किया गया। महापौर श्रीमती भगत ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, हम अपने रोजमर्रा के जीवन में इसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाने प्रेरित किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ शशिबाला जायसवाल ने लोगों को स्वस्थ्य रहने हेतु ऋतुचर्या अनुसार आहार विहार की जानकारी दी, साथ ही विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रम योगाभ्यास लाईफस्टाइल सुप्रजा मस्कुलर डिसार्डर, ऑस्टियोआर्थराईटिस, सियान जतन जैसे कार्यक्रम के बारे में लोगों अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संध्या पाण्डेय  द्वारा आयुर्वेद दिवस के महत्व एवं ऋतु परिवर्तन संबंधित जानकारी दी गई।इस दौरान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार