Ro no D15139/23

कृषि और मत्स्य पालन के संगम से संवरेगी ग्रामीण आजीविका

*100 फार्म पॉन्ड में होगा झींगा पालन*

 

*एबिस (ABIS) CSR के सहयोग से विकसित होंगी आजीविका डबरियां*

 

*15 अगस्त की ग्राम सभाओं में पारित होंगे इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रस्ताव*

 

रायपुर, 01अगस्त 2026/

खेती के साथ-साथ मछली पालन, पशुपालन या बागवानी करने से खेत की एक ही जमीन से कई गुना अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।किसानों को मत्स्य पालन इकाइयों पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है।

 

*आजीविका के नए साधन विकसित करने की ठोस रणनीति*

 

धमतरी जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों तथा मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की गई है। ‘VB-G RAM G’ कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सीईओ ने कृषि, मत्स्य पालन और ग्रामीण विकास विभाग की एक कार्यशाला आयोजित की। इसमें विभागीय कन्वर्जेंस (अभिसरण) के जरिए जल संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग और आजीविका के नए साधन विकसित करने की ठोस रणनीति बनाई गई।

 

*उच्च मुनाफा देने वाले झींगा पालन को मिलेगा बढ़ावा*

 

आजीविका डबरी योजना के तहत एबिस के CSR के सहयोग से जिले के 100 चयनित फार्म पॉन्ड को विकसित किया जाएगा। इनमें पारंपरिक इंडियन मेजर कार्प (IMC) के साथ-साथ उच्च मुनाफा देने वाले झींगा पालन (Shrimp Farming) को बढ़ावा मिलेगा। जिले की मत्स्य समितियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टोरेज (भंडारण) क्षमता बढ़ाने, कोल्ड चेन और बेहतर मार्केट लिंकेज विकसित करने पर सहमति बनी ।

 

*15 अगस्त की ग्राम सभाओं में रखे जाएंगे प्रस्ताव*

 

*तकनीकी नवाचार और त्वरित क्रियान्वयन*

 

स्वतंत्रता दिवस को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में नई आजीविका डबरियों, तालाबों के निर्माण और मत्स्य भंडारण अधोसंरचना के प्रस्तावों को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। सभी मत्स्य सहकारी समितियों को 15 अगस्त तक ऋण संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें समय पर वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जा सके।

 

*धमतरी मत्स्य उत्पादन और जल प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य का आदर्श मॉडल*

 

विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का शत-प्रतिशत उपयोग संभव होगा। आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों से धमतरी को मत्स्य उत्पादन और जल प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य का एक आदर्श मॉडल बनाया जाएगा।

 

कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करने के लिए अगले 10 दिनों के भीतर जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही विभागों, वैज्ञानिकों और मत्स्य समितियों के बीच रियल-टाइम संवाद के लिए एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप भी गठित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ