Ro no D15139/23

सरगुजा नेचुरल ब्रांड से सशक्त हो रही ग्रामीण आजीविका स्व सहायता समूहों के शुद्ध उत्पाद अब “गांव की मिट्टी से आपकी रसोई तक”

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत प्रदेश में स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से 36 कला ब्रांड के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रमोशन की रणनीति तैयार की गई है। इस पहल के तहत विभिन्न जिलों से करीब 26 विशिष्ट उत्पादों का चयन कर उनके लिए एक समान मानकों पर ब्रांडिंग, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन, प्रमोशन एवं बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
एनआरएलएम के जिला मिशन समन्वयक श्री नीरज नामदेव ने बताया कि सरगुजा जिले से सरसों तेल का चयन किया गया है, जिसका उत्पादन जिले के बतौली एवं लुण्ड्रा विकासखंड के स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। इन समूहों द्वारा उत्पादित सरसों तेल की आधुनिक एवं आकर्षक ब्रांडिंग और पैकेजिंग का कार्य जिला स्तर पर स्थापित ग्रोथ सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। ग्रोथ सेंटर न केवल सरगुजा जिले बल्कि आसपास के जिलों में स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं का गुणवत्ता परीक्षण कर वैल्यू एडिशन करता है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध हो सकें।
ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में बिहान महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा “सरगुजा नेचुरल” ब्रांड का संचालन किया जा रहा है। सरगुजा नेचुरल के अंतर्गत शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादों को “गांव की मिट्टी से आपकी रसोई तक” की सोच के साथ बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह ब्रांड न केवल स्वाद और परंपरा को संजोए हुए है, बल्कि उपभोक्ताओं को तंदुरुस्त और सेहतमंद जीवन की ओर भी प्रेरित करता है।
वर्तमान में सरगुजा नेचुरल ब्रांड के अंतर्गत मिलेट्स आटा, गेहूं आटा, सत्तु, बरी, पापड़ सहित कुल 17 प्रकार के उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध हैं। इन उत्पादों की बढ़ती मांग से जहां एक ओर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं स्थानीय उत्पाद मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्व सहायता समूहों की महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।
बिहान के सहयोग से संचालित सरगुजा नेचुरल आज गुणवत्ता, विश्वास और स्वावलंबन का प्रतीक बनकर उभर रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ “वोकल फॉर लोकल” की भावना को भी साकार कर रहा है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?