Ro no D15139/23

सैचुरेशन एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन

बैंक ऑफ बड़ौदा भैंसमुंडी शाखा द्वारा जनजागरूकता की पहल

धमतरी, 3 सितंबर 2025/– बैंक ऑफ बड़ौदा, भैंसमुंडी शाखा (धमतरी क्षेत्र) द्वारा आज “सैचुरेशन एवं साइबर जागरूकता” विषय पर एक विशेष शिविर का आयोजन बड़े उत्साह एवं आमजन तथा पुलिस अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक खातों के री-केवाईसी, विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) में नामांकन को प्रोत्साहित करना तथा नागरिकों को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं और डिजिटल सतर्कता के महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार मुख्य अतिथि और बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं ज़ोनल हेड श्री दिवाकर प्रसाद सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बनाम्बर बेहरा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि “जागरूकता ही रोकथाम की पहली और सबसे सशक्त कड़ी है।”

जन-जागरूकता अभियान के तहत अतिथियों द्वारा साइबर जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन संबंधी जानकारी देगी।

अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की और उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। वहीं, श्री दिवाकर प्रसाद सिंह ने बैंकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित डिजिटल आदतों—जैसे मजबूत पासवर्ड का उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता तथा धोखाधड़ी की तुरंत रिपोर्टिंग—के पालन पर जोर दिया।

शिविर में जागरूकता सत्र, संवादात्मक चर्चाएँ एवं नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें नागरिकों ने अत्यंत प्रभावी और उपयोगी बताया। उपस्थित लोगों ने साइबर जागरूकता का संदेश समाज में फैलाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    अकलाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए त्वरित निर्देश

    एंबुलेंस चालक की कमी दूर करने तत्काल कार्रवाई, स्थानीय युवा को अवसर धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने…

    Read more

    कलेक्टर ने कलारबाहरा में हो रही रागी की खेती का किया निरीक्षण

    कम लागत, अधिक लाभ—रागी खेती से धमतरी के किसान सशक्त: कलेक्टर ने सराहा किसानों का नवाचार धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि क्षेत्र में सकारात्मक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?