Ro no D15139/23

जिले में सुरक्षित मातृत्व अभियान को मिल रही मजबूती

*- आरसीएच 2.0 पोर्टल की क्रियान्वयन हेतु निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं नसों का प्रशिक्षण संपन्न*

राजनांदगांव 18 मई 2026। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरसीएच 2.0 पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्सो, प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सा एवं स्टाफ नर्स, प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच सुरक्षित प्रसव एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की निगरानी और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से आरसीएच 2.0 पोर्टल विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की समस्या स्वास्थ्य जांच उपचार एवं प्रसव संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिससे समय पर निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा। अब निजी चिकित्सा अस्पतालों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा गया है, ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से दर्ज हो सके और सुरक्षित मातृत्व अभियान को मजबूती मिल सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जिला प्रबंधक डाटा श्री अखिलेश चोपड़ा द्वारा आरसीएच 2.0 पोर्टल के संचालन डाटा एंट्री प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं का विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के माध्यम से उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला डाटा सहायक श्रीमती प्रीति सिंह, श्री पुनेश्वर दास एवं श्री ताम्रद्धज साहू तथा निजी अस्पतालों के चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही प्रत्येक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की त्वरित पहचान करके निरंतर दूरभाष से कॉलिंग, गृह भेंट एवं सोनोग्राफी की नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर जांच एवं प्रबंधन हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!