Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में व्यवधान उत्पन्न करने वाले नशे में धुत व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया

*- जिला प्रशासन की सजगता एवं सतर्कता से हादसा टला*

*- प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता, सूझबूझ, सक्रियता से स्थिति सामान्य हुई*

*- ग्राम पलान्दूर में सुशासन तिहार सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न*

*- जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 713 आवेदन हुए प्राप्त*

राजनांदगांव 18 मई 2026। सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पलान्दूर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सरपंच पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है। सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी का कारण निजी एवं व्यक्तिगत है। जिला प्रशासन की सजगता एवं सतर्कता से यह हादसा टल गया। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सुशासन तिहार का कार्यक्रम यथावत चलता रहा। सुशासन तिहार में प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता, सूझबूझ, सक्रियता का परिचय दिया, जिससे स्थिति सामान्य हुई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। एसडीएम श्री एम भार्गव घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल शिविर पहुंचे और उन्होंने वहां वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा जनमानस से शांति की अपील की गई और आगे कार्यक्रम सफलतापूर्वक जारी रहा। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 713 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 700 मांग और 13 शिकायत से संबंधित आवेदन है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार अंतर्गत जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। शिविर में जनसामान्य को सुगम, परदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पलान्दूर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम मुसराकला, कातलवाही, भानपुरी, आलीवारा, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, कोलिहापुरी (छीपा), छीपा, पेंड्री, कसारी, सलटिकरी ग्राम के जनमानस बड़ी संख्या में शामिल हुए

  • Related Posts

    संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

    *बिहान की दीदी के परिवार को समय पर मिली सहायता, मुश्किल दौर में बनी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का सहारा* रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

    *कभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर*   रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन