Ro no D15139/23

‘शूटिंग के दौरान करती थी मेडिटेशन’, साई पल्लवी ने बताया कैसे बनीं माता सीता, कहा- ‘मैंने उनका किरदार नहीं चुना, उनका आशीर्वाद मिला’

Sai Pallavi On Playing Sita: फिल्म ‘रामायण’ के ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाने का अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने कहा कि यह रोल उन्हें भगवान का आशीर्वाद है, जिसे निभाने के लिए वह हर दिन ध्यान करती थीं. वहीं निर्देशक नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जमकर तारीफ की.

साई पल्लवी ने कहा- ‘मैंने सीता मां का किरदार नहीं चुना, उनका आशीर्वाद मिला’

इवेंट में जब साई पल्लवी से पूछा गया कि माता सीता का किरदार निभाने का उनका सफर कैसा रहा, तो उन्होंने कहा, “एक कलाकार के लिए ऐसे किरदार बार-बार नहीं आते. किसी देवी का किरदार निभाना बिल्कुल आसान नहीं होता. इसके पीछे पूरी टीम का दिल और मेहनत लगी होती है, ताकि सबसे बेहतरीन रूप दर्शकों तक पहुंचे. मुझे नहीं लगता कि मैंने सीता मां का किरदार चुना. बल्कि उनका आशीर्वाद था कि मुझे यह भूमिका निभाने का मौका मिला. यह ऐसा किरदार नहीं है जिसे आप अपनी इच्छा से हासिल कर लें या पहले से तय कर लें कि इसे कैसे निभाना है.”

साई पल्लवी ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह अक्सर मेडिटेशन करती थीं और प्रार्थना करती थीं. उन्होंने कहा, “मैं ध्यान लगाकर सिर्फ यही कहती थी कि ‘सीता मां, आप मेरे जरिए अभिनय करें. जो भी मेरे अंदर से आए, वही इस फिल्म के लिए सही हो. मैं कोशिश करती थी कि कम से कम अपने विचार पूरी तरह साफ और शांत रखें, ताकि पर्दे पर मेरा सबसे अच्छा रूप दिखाई दे.”

Nitesh Tiwari On Ranbir & Sai:’रणबीर की आंखों में राम और साई की आंखों में सीता दिखाई देती हैं’

निर्देशक नितेश तिवारी भी रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तारीफ करते नहीं थके. उन्होंने कहा, “किसी भी कलाकार की आंखें सच बोलती हैं. मैंने रणबीर की आंखों में भगवान राम को देखा है और साई की आंखों में माता सीता को. जिस सच्चाई और ईमानदारी की मुझे तलाश थी, वह मुझे इन दोनों में मिली. फिल्म में मुझे रणबीर और साई नहीं, सिर्फ राम और सीता दिखाई देते हैं.”

24 जुलाई को आएगा ‘रामायण’ का ट्रेलर

‘रामायण: प्रथम संकल्प’ इवेंट के जरिए फिल्म का प्रीव्यू भी दिखाया गया, जबकि आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज करने की घोषणा की गई. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल महाराज दशरथ के किरदार में नजर आएंगे.

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल