Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे सैनिक स्कूल अंबिकापुर, राज्य के पहले एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

सैन्य अनुशासन व्यक्ति को समयबद्धता, आत्म नियंत्रण और नेतृत्व के गुण सीखाती है-राज्यपाल श्री रमेन डेका

अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सैनिक स्कूल अंबिकापुर का दौरा किया। वे पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त (सेना मेडल) के बाद इस प्रतिष्ठित संस्थान का दौरा करने वाले दूसरे राज्यपाल बने। सैन्य परंपराओं से सुसज्जित परिसर में प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने उनका स्वागत किया। विद्यालय के कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने विद्यालय परिसर में राज्य के पहले और एकमात्र सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र कैडेटों को सशस्त्र बलों में भर्ती की प्रक्रिया के लिए व्यावहारिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने हेतु स्थापित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के ‘विक्रम बत्रा ब्लॉक’ में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

राज्यपाल महोदय के सम्मान में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने उनका औपचारिक स्वागत करते हुए विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने पूर्व कैडेट अनिमेष कुजूर की हालिया उपलब्धियों और खेल के क्षेत्र में कैडेटों की सफलताओं की जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि राज्यपाल का यह दौरा सैनिक स्कूलों के महत्व और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल, डीएफओ श्री तेजस शेखर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित सैनिक स्कूल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमन डेका ने कहा, कि जीवन में “सैन्य अनुशासन“ आवश्यक है। यह अनुशासन व्यक्ति को समयबद्धता, आत्मनियंत्रण और नेतृत्व के गुण सिखाता है। सैनिक स्कूल इस दिशा में भावी पीढ़ी को सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रहा है।“ उन्होंने बच्चों को शांत चित्त से निर्णय लेने और निरंतर आत्मविकास की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. पी. श्रीनिवास, स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर, गणित शिक्षक श्री टी. मल्लेश्वर राव, मेस मैनेजर श्री आशीष शरण तथा नर्सिंग परिचारक श्री छोटेलाल यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। सैनिक स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन उप प्राचार्य डॉ. पी. श्रीनिवास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने राज्यपाल व समस्त गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कैडेट, शिक्षक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मैनपाट के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन रिहंद नदी उद्गम स्थल को विकसित कर स्थानीय रोजगार सृजन पर जोर

      अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में मैनपाट के मतरिंगा (सितकालो)…

    Read more

    अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने 7 करोड़ की लागत से बनने वाले 120 मीटर लंबे पुल  का किया भूमि पूजन

      अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता