Ro no D15139/23

दिसंबर माह का वेतन कार्मिक संपदा प्रविष्टियों के आधार पर ही बनेगा, 15 दिसंबर तक डेटा अपडेट करने के निर्देश

संचालनालय, कोष एवं लेखा़ द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में शासकीय सेवकों का समस्त डेटा शत-प्रतिशत अद्यतन करने तथा ई-केवायसी कार्य पूर्ण करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। कई कार्यालयों द्वारा e-KYC  तो किया गया है, किंतु कार्मिक सम्पदा डेटा का अद्यतन कार्य अब भी लंबित है।
वर्तमान में ई-पेरोल और कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में प्रविष्टियों में अंतर पाया जा रहा है। ई-पेरोल में वेतन देयक तैयार करने के लिए अलग से जानकारी भरनी पड़ती है, जिससे दोनों मॉड्यूल में भिन्नता की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या को दूर करने तथा दोनों मॉड्यूल में एकरूपता स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। माह दिसंबर 2025 के वेतन देयकों का निर्माण केवल कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में अद्यतन की गई प्रविष्टियों के आधार पर ही किया जाएगा। ई-पेरोल में नाम, पदनाम, मूल वेतन, श्रेणी आदि सभी जानकारियाँ सीधे कार्मिक सम्पदा से ली जाएंगी।
आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने कार्यालय के सभी शासकीय सेवकों का कार्मिक सम्पदा डेटा 15 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से अद्यतन कर दें। यदि प्रविष्टियाँ पूर्ण नहीं की गईं, तो दिसंबर माह का वेतन देयक तैयार करने में गंभीर कठिनाइयां आ सकती हैं, क्योंकि इस माह के वेतन देयक केवल कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल पर आधारित रहेंगे। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जिला कोषालय अधिकारी ने समय सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने कहा गया है।

  • Related Posts

    रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से पहला देहदान बालाजी मेडिकल कॉलेज को 

    आज स्थानीय निवासी स्वर्गीय श्रीमती शांति खेतान पति स्व यमुना प्रसाद खेतान निवासी के 85 वर्ष की आयु में दुःखद निधन के उपरांत उनके परिजनों ने एक अत्यंत प्रेरणादायक और…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन*     *राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में 88.57 प्रतिशत अंक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण एवं जनकेंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए