Ro no D15139/23

अमृत सरोवर योजना से संवर रहा सलका गांव : ‘सुखरी डबरी’ तालाब बना जल और आजीविका का स्रोत

खेती-किसानी और मत्स्य पालन के लिए आ रहा ग्रामीणों के काम

अम्बिकापुर 29 जुलाई 2025/  “आजादी का अमृत महोत्सव“ के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु शुरू की गई अमृत सरोवर योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के माध्यम से जिले में हजारों तालाबों का निर्माण और पुनरुद्धार किया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण, सिंचाई, मत्स्य पालन और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के  विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत सलका में स्थित ‘सुखरी डबरी’ तालाब का गहरीकरण कार्य अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कराया गया। पहले गर्मियों में यह तालाब पूरी तरह सूख जाता था, जिससे गांव के किसानों और पशुपालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, गहरीकरण और पुनरुद्धार के बाद इस तालाब में सालभर पानी उपलब्ध रहता है।

ग्राम पंचायत सलका के उप सरपंच श्री खेलावन निषाद ने बताया कि “अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का पुनरुद्धार होने के बाद गांव में जल की स्थायी व्यवस्था हो गई है। किसान अब रबी और सब्जी की फसलें आसानी से ले पा रहे हैं। साथ ही, तालाब में खेती, मत्स्य पालन, जैसी गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी मिल रही है।“

उन्होंने बताया कि पहले जहां जल की कमी से कृषि कार्य बाधित होता था, अब वही तालाब गांव की आर्थिक समृद्धि का स्रोत बन गया है। इससे गांव के किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं।

ग्रामीणों ने तालाब के पुनरुद्धार कार्य के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “अमृत सरोवर योजना“ ने गांव को नया जीवन दिया है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायपुर, 6 अपै्रल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय…

    Read more

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम 7 अप्रैल से करेंगे संभागवार विभागीय समीक्षा

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संभागवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….