Ro no D15139/23

समाधान शिविर 14 मई को भुसरेगा, लीलर में

धमतरी 13 मई 2025/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत लीलर और कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत भुसरेंगा में 14 मई को समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगो की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायत वार दी जाएगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शिविर आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। शिविर स्थलों पर आया पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि भी इन समाधान शिविरों के दौरान होगा।

लीलर में आयोजित समाधान शिविर में कोलियारी, करेठा, अछोटा, मुड़पार, बरारी, भोयना, मथुराडीह, अरौदडू. जंवरगांव, अरौद ली और लीलर को शामिल किया गया है। वहीं भुसरेंगा में आयोजित समाधान शिविर में भुसरेंगा, कन्हारपुरी, चोरभट्ठी, कुर्रा, बगौद, बंजारी, बंगाली, राखी, भाठागांव, और डांडेसरा को शामिल किया गया है।

  • Related Posts

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?