Ro no D15139/23

समाधान शिविर 9 मई को पचपेड़ी और दुगली में

धमतरी 8 मई 2025/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कुरूद विकासखंड के पचपेड़ी और नगरी विकासखंड के दुगली में 9 मई को समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगो की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायत वार दी जाएगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शिविर आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। शिविर स्थलों पर आया पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि भी इन समाधान शिविरों के दौरान होगा।

पचपेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में रामपुर, पचपेड़ी, हंचलपुर, बोरझरा, गाडाडीह आर, सिलघट, सुपेला, सेमरा बी, सिलीडीह, सिलतरा, सिर्वे और कुम्हारी ग्राम पंचायत शामिल होंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत दुगली में आयोजित समाधान शिविर में दुगली, कौहाबाहरा, गेदरा, मुनईकेरा, जबर्रा, कोलियरी, बांधा, गुहाननाला, डोंगरडुला, राजपुर, परसापानी, कल्लेमेटा, बिलभदर को शामिल किया गया है।

  • Related Posts

    माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी…

    Read more

    केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना

    सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील   धमतरी, 25 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार