Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत आंतरगांव में समाधान शिविर का किया गया आयोजन

सुशासन तिहार 2025
– विभिन्न विभागों को प्राप्त कुल 2314 आवेदनों का किया गया निराकरण
– जनसामान्य को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का किया गया आग्रह
– शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड एवं अन्य योजनाओं का दिया गया लाभ
राजनांदगांव 28 मई 2025। जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के संबंध में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तन्मयता से कार्य कर रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत आंतरगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का समाधान शिविर में निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनसामान्य के विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने गर्भवती माताओं की गोदभराई की और नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन किया। साथ ही विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर योजनाओं एवं हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधयों ने ग्राम पंचायत अछोली में हितग्राहियों को अग्नि से पूर्ण क्षति मकान के 6 हितग्राहियों को राजस्व विभाग द्वारा अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, नवीन जाब कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया।
समाधान शिविर में ग्राम पंचायत अछोली, खुर्सीटिकुल, आतरगांव, बादराटोला, खुर्सीपार, चिरचारीकला, चिरचारीखुर्द, केरेगांव, लक्ष्मणभरदा, मुंजालपाथरी, पदगुड़ा, सोमाझिटिया के ग्रामीणों से विभिन्न विभागों को प्राप्त कुल 2314 आवेदनों का निराकरण किया गया। जिनमें से 2286 आवेदन मांगों एवं 28 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, परिवहन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित कुल 27 विभागों की सहभागिता रही। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग व समस्या संबधी आवेदनों का समाधान शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष किया गया एवं सभी निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भुआर्या व श्रीमती बिरम मंडावी, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया श्रीमती भेष बाई साहू, श्री एकांत चंद्राकर, श्रीमती हरिला चन्द्रवंशी, श्रीमती जैमुन कंवर, श्रीमती भारती देवांगन, श्रीमती भान बाई मंडावी, श्रीमती सुनीता सेवता, श्री उभेराम मंडावी, श्रीमती भानबाई मण्डावी एवं श्रीमती चुनिया कंवर, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार कुमरदा श्रीमती आकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब