Ro no D15139/23

लोदाम, पतराटोली एवं जोरण्डाझरिया में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

आवेदकों को दी गई उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी
हितग्राहियों को किया गया सामग्रियों का वितरण

जशपुरनगर 06 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन 6 मई को जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत लोदाम कलस्टर, दुलदुला जनपद के अंतर्गत पतरा टोली कलस्टर और फरसाबहार जनपद कलस्टर के अंतर्गत जोरण्डाझरिया में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी जा रही है। शिविरों में नए आवेदन लेने के साथ उनका निराकरण भी मौके पर ही किया  जा रहा है। शिविर आयोजन के पूर्व श्रमदान, खेल प्रतियोगिता एवं योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
ग्राम जोरण्डाझरिया में समाधान शिविर के पूर्व योगाभ्यास एवं सामुहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सामाधान शिविर में 3712 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिन्हें समाधान शिविर में ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया गया। शिविर में 79 नए आवेदन भी प्राप्त हुए। शिविर में मौजूद श्रीमती कौशल्या साय ने लोगों को समाधान शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के किसान किताब, वन अधिकार के बी 01 खसरा, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। साथ ही पांचवी एवं आठवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उन्होंने सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत साय, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत मौजूद रहे।
ग्राम पतरा टोली में आयोजित समाधान शिविर के अंतर्गत  ग्रामीणों को आवेदनों के निराकरण की स्थिति के जानकारी दी गई एवं जो आवेदन नहीं दे पाए थे उनके आवेदन लिए गए। शिविर में 20 किसानों को उद्यानिकी विभाग के द्वारा बीज वितरण किया गया। इसके साथ ही 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 8 हितग्राहियों को फौती नामांतरण कर बी 01 खसरा प्रदान किया गया। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनपद सीईओ श्री गणेश कुमार टेंगवार मौजूद रहे। शिविर के पूर्व प्रातः योगाभ्यास एवं श्रमदान का आयोजन हुआ। पतराटोली बाजारडाढ़ में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर आयोजित फुटबाल मैच में पतराटोली, लोरो एवं वासुदेवटोली के युवाओं ने भाग लिया।
इसी तरह लोदाम कलस्टर में भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एवं स्वच्छता श्रमदान का आयोजन हुआ। शिविर में प्राप्त आवेदनों के आधार पर एक दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 20 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछली जाल एवं  आवास की चाबियां हितग्राहियों को प्रदान की गई। वहीं बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 273 शौचालयों की मांग हेतु प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, सरपंच श्री दीपीका भगत, एसडीएम ओंकार यादव, जनपद सीईओ लोकहित भगत मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कांसाबेल में संचालित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को स्थानांतरित करने की अनुमति अपरिहार्य कारणों से निरस्त

     जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026 /समाचार पत्रों में प्रकाशित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जशपुर…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि पिछले दो वर्षों में 21’119 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि

      जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस