Ro no D15139/23

सुशासन तिहार समाधान शिविर में कृषकों को दिया गया किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से गांव गांव में पहुंच रहा है सुशासन का संदेश

जशपुरनगर 06 मई 2025/ राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहला और दूसरा चरण उपरांत सुशासन तिहार के तीसरा चरण  5 मई से शुरू हुआ है, जो कि 31 मई तक चलेगा।  जशपुर जिले में  08 से 15 ग्राम पंचायतों के  मध्य बनाए गए कुल 52 कलस्टर एवं 5 नगरीय निकायों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
इसी क्रम में सुशासन तिहार समाधान शिविर कलस्टर गोरिया में वे कृषक जो कि पूर्व में किसान क्रेडिट कार्ड नहीं होने के कारण उन्नत किस्मों के बीज एवं खाद का क्रय नहीं कर पा रहे थे। उन किसानों को केसीसी कार्ड योजना के माध्यम से किस तरह पैसा एवं खाद बीज एवं बिना किसी ब्याज के अल्पकालीन ऋण मिलने के बारे में बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि कृषक कृषि कार्य कर फसल बेचने के पश्चात जमा कर पुनः ऋण ले सकते हैं। योजना के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर किसानों ने आवेदन प्रस्तुत किया।
इस आधार पर ग्राम गोरिया के इमिल खलखो और मलको ,ग्राम हेठकापा के राजेश कुमार केरकेट्टा और  श्रीमती सावित्री को कृषि विभाग द्वारा सहकारी समिति के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया गया और  जनप्रतिनिधियों के समक्ष उन्हें प्रदान किया गया। कृषकों ने किसान क्रेडिट कार्ड पाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/’ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

     77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends