Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत सिरमिना में आयोजित हुआ समाधान शिविर ’2410 आवेदन प्राप्त, 1989 का हुआ मौके पर निराकरण’

कोरबा 15 मई 2025/ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिरमिना में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत क्लस्टर सिरमिना में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहंचाया जा रहा।

शिविर में 2410 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1989 आवेदनों  का तत्काल निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को मौके पर लाभ पहुँचाया गया। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जनपद पंचायत द्वारा राशन कार्ड, जॉब कार्ड वितरित किए गए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरमिना में पुलिस चौकी और क्षेत्र में हाई मास्क सोलर लाइट लगाने की आवश्यकता भी बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा ने की। इस अवसर पर श्री प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री विद्वान सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य, श्री तुलाराम भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा, स्थानीय जनपद सदस्य, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा एवं पसान, सीईओ जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में ग्राम पंचायत सिरमिना सहित नवापारा, अटारी, सिमगा, घोसरा, जामकछार, छिंदिया, दम्हामुड़ा जैसे गांवों के नागरिक शामिल हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर समस्याओं का समाधान किया गया।

  • Related Posts

    जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    कोरबा 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक 13 अप्रैल…

    Read more

    जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश

    लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को करें सूचित:-  कलेक्टर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने सभी गैस एजेंसियों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने के दिए…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह